Indore Crime News : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक असली पुलिसकर्मी को नकली पुलिसकर्मी ने वीडियो कॉल कर डराने की कोशिश की। इंदौर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के पास आई इस कॉल में साइबर अपराधी ने कहा कि “आपके पार्सल से ड्रग्स जब्त हुआ है, आपको डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है।”
जब डीएसपी उमाकांत ने अपनी वर्दी दिखाते हुए अपराधी को चुनौती दी, तो वह घबरा गया और कॉल तुरंत काट दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
Read Also- हाईकोर्ट ने दी EWS के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट, सामान्य वर्ग से 45 साल तक की उम्र वाले लोग कर सकेंगे आवेदन
Indore Crime News : डीएसपी ने इस मामले पर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, “अगर साइबर अपराधी पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं, तो आम लोग क्या कर सकते हैं?” उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार के वीडियो कॉल से डराकर अपराधी पैसे वसूलने का प्रयास कर सकते हैं। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि इस तरह से कोई डिजिटल अरेस्ट नहीं होता है और नागरिकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
Indore Crime News : उन्होंने कहा, “यदि आपको इस तरह की कोई कॉल आती है, तो तुरंत साइबर सेल से संपर्क करें। किसी भी साइबर अपराध की जानकारी मिलने पर अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें या www.cybercrime.gov.in पर जाएं। इसके अलावा, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं।”




