रायपुर। जब दुनिया के ज़्यादातर देश न्यू ईयर का स्वागत करने के इंतजार में हैं। तब भारत से करीब 9 घंटे पहले किरिबाती के किरीतिमाती द्वीप और न्यूजीलैंड के चैथम आइलैंड पर 2026 की शुरुआत हो चुकी है। प्रशांत महासागर में बसे ये इलाके हर साल दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत करते हैं।
दुनिया में सबसे पहले इस देश ने किया नए साल का स्वागत
दुनिया में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले 2026 का आगाज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप से हुआ। यह दुनिया का पहला देश है जिसने नए साल का स्वागत शानदार किया। किरिबाती को किरिबास भी कहा जाता है। यह कई एटोल से बना द्वीप समूह है। इसकी लंबाई लगभग 4,000 किलोमीटर है। यहां भारत से 8 घंटे 30 मिनट पहले नया साल शुरू होता है।
न्यूज़ीलैंड में भी जल्दी आई 2026 की सुबह
किरिबाती के बाद न्यूजीलैंड के चैथम आइलैंड में भी नया साल पहुंच गया। यहां सिर्फ करीब 600 लोग रहते हैं। होटल चैथम के बार में स्थानीय लोग 2025 के आखिरी पल साथ बिता रहे थे। होटल की मालकिन टोनी क्रून के मुताबिक युवा तो देर तक जागेंगे, लेकिन हम बुज़ुर्ग शायद पहले ही सो जाएं। टोनी कहती हैं कि इस जगह को लेकर लोगों के दिल में एक खास जुड़ाव है। यहां 2026 का स्वागत करना वाकई खास है, क्योंकि हम दुनिया से कटे हुए हैं, लेकिन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।




