KHABARWAAD GARIABAND. सुपेबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा विभाग ने कैंप का आयोजन किया है। ब्लॉक के अफसरों ने CMHO गार्गी यदु के निर्देश पर आज सुपेबेड़ा पहुंच वहा के 7 मरीजों को यह कीट भेंट किया। इस सपोटिक कीट में मरीज को सहायता करने वाली 8 प्रकार से ज्यादा सामग्री मौजूद हैं। जिसमें प्रोटीन सिरप, विटामिन केप्सुल, ओटोमेटिक बीपी जांच मशीन, एसिडिटी कम करने के सीरप, दर्द मिटाने के लिए जैल ट्यूब जैसे महत्वपूर्ण चीजे शामिल है। सीएमएचओ ने कहा कि ग्राम में सीकेडी के लक्षण के 40 से ज्यादा लोग हैं। प्राथमिकता के आधार पर सभी जरूरतमंदों को यह कीट निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

अफसरों ने ग्रामीणों की सुनी फिर अमल करने की पहल की
CMHO गार्गी यदु माह भर पहले जब गांव का दौरा किया था तब उपचार करा रहे किडनी मरीजों ने बताया था कि उन्हें उपचार के साथ साथ अन्य सपोटीव चीजों की जरूरत होती है। हाल ही में कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी सुपेबेड़ा होकर लौटे थे। उनके सामने भी पीड़ितों ने अपनी मांगे दोहराई थी। प्रशासनिक प्रमुख ने सीएमएचओ की सपोटीव किट वितरण की योजना को हरी झंडी दे दिया।
Read Also- अग्निवीर सेना में भर्ती का अवसर, ये अभ्यर्थी कर सकते है आवेदन
किडनी युनिट सुपेबेड़ा स्पेशल वार्ड भी जल्द
किडनी रोगियों के डायलिसिस में असुविधा न आए और पृथक से उन्हे ध्यान रखने जिला मुख्यालय में किडनी यूनिट सुपेबेड़ा स्पेशल वार्ड बनाया गया है। गार्गी यदु ने कहा कि कलेक्टर सर के निर्देश पर कार्य प्रगति में है। इस वार्ड में 4 डायलिसीएस यूनिट के अलवा हेपेटाइटिस या अन्य रोग से ग्रसित किडनी रोगी के लिए एक पृथक डायलिसस यूनिट बनाया जा रहा है। वार्ड पुरी तरह वाता नुकुलित होगा। देखरेख के लिए पृथक स्टाफ भी मौजूद रहेंगे। रेफर मरीजों को पूरी सुविधा मिले उसके लिए राजधानी के अस्पताल में जल्द ही अनुबंध किया जाना है।




