OmBirla will Become the Speaker of LokSabha : 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यानी सोमवार को लोकसभा में 280 सांसदों ने शपथ ली थी। आज दूसरे दिन बाकी बचे हुए 264 सांसद लोकसभा के सदस्य के पद की शपथ ले रहे हैं।
Read Also : स्पीकर पर नहीं बनी आम सहमति, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, पढ़िए पूरी खबर..
आज एनडीए की ओर से ओम बिरला को लोकसभा के स्पीकर का उम्मीदवार बना दिया गया है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता के. सुरेश ने लोकसभा स्पीकर के लिए अपना नामांकन पत्र भरा है। लोकसभा के स्पीकर का चुनाव बुधवार को होना है।




