Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री की पहल पर 7 विशेषज्ञों और 35 चिकित्सा अधिकारियों की हुई संविदा नियुक्ति, NHM ने जारी किया आदेश

    मुख्यमंत्री की पहल पर 7 विशेषज्ञों और 35 चिकित्सा अधिकारियों की हुई संविदा नियुक्ति, NHM ने जारी किया आदेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 31, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी के लिए पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेशानुसार राज्य के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 06 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 12 चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में 05 चिकित्सा अधिकारियों, बस्तर संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है।

    Read Also-  श्मशान में तांत्रिक क्रिया करते पूर्व सरपंच सहित 4 लोग पकड़े गए, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

    अब नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. अमिताभ लालजी साहू, जिला अस्पताल बेमेतरा, डॉ. क्षमा चोपड़ा, जिला अस्पताल कबीरधाम, डॉ. निकिता खेस, जिला अस्पताल जांजगीर, डॉ. अनु आनी जॉन, जिला अस्पताल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, डॉ शोएब खान जिला अस्पताल पंडरी रायपुर, डॉ नील माधव गवेल, जिला अस्पताल रायगढ़ व डॉ महिमा निधि जॉर्ज शास. चिकित्सा महाविद्यालय जिला रायगढ़ में पदस्थापना की गई है।

    Read Also-  राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

    रायपुर संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी (संविदा) के जारी आदेश में डॉ भारती ठाकुर, डॉ. हरिश चौधरी, डॉ अजीत कुमार पटेल, डॉ. ओजस्वी गौतम, डॉ अनूप कुमार मेहर, डॉ. शिवेन्द्र सिंह मरई शामिल हैं। बिलासपुर संभाग के लिए जारी आदेश में डॉ. ऋषा जोगी, डॉ अरशद आलम, डॉ जीनत शेख, डॉ प्रतीक्षा सिंह, डॉ. लता गुप्ता डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ तेजस्विनी सोनी, डॉ. राजेश्वर प्रसाद कश्यप, डॉ. विरेन्द्र कुमार सार्वा, डॉ राजेन्द्र कुमार साहू, डॉ. सुयश आंचल, डॉ. अनुराग यादव, सरगुजा संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ अभिषेक जायसवाल, डॉ. निहारिका कुशवाहा, डॉ. अंकिता बड़ा, डॉ आकांक्षा मिंज, डॉ. अनुराग सिंह यादव का नाम है।

    Read Also-  लव ट्राएंगल में युवक की हत्या, पूर्व प्रेमिका और उसके प्रेमी सहित 9 लोग गिरफ्तार

    दुर्ग संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. प्रखर जंघेल, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ नेहा रामटेके, डॉ अस्मिन निशा, डॉ शेमोन सिंह ठाकुर, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ठाकुर शामिल हैं। वहीं डॉ. प्रीति भवानी, डॉ. कविता नाग, डॉ. वैशाली साहू, डॉ. मेहुल पटेल, डॉ गिरधर गोपाल यादव व डॉ अतुल राज खटीक को बस्तर संभाग में पदस्थ किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg hindi news cg news cg news live cg raipur news chhattisgarh news hindi news latest news mp news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.