Murder Case in Durg: सिविल लाइन दुर्ग में रविवार की रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में इसके पीछे लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में युवक की एक्स गर्लफ्रेंड सहित नौ संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
दोनों की मां पुलिस आरक्षक
रविवार की रात पुलिस लाइन दुर्ग के रहने वाले 24 वर्षीय चेतन साहू की हत्या की गई है। युवक की मां रुक्मणि साहू आरक्षक हैं और भिलाई नगर थाना में पदस्थ हैं। वहीं उसकी पूर्व प्रेमिका रोशनी लकड़ा की मां आसमति लकड़ा भी आरक्षक हैं और वर्तमान में वो अंबिकापुर में पदस्थ हैं।
Read Also- भगवान शिव को चढ़ाने के लिए 11वीं की छात्रा ने काट ली अपनी जीभ, खुद को मंदिर में किया बंद
सिविल लाइन में रहने के दौरान बना प्रेम संबंध
Murder Case in Durg: रोशनी और चेतन पहले पुलिस लाइन में ही रहते थे। इसी के चलते रोशनी और चेतन साहू के बीच अच्छी जान पहचान थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। इसी बीच रोशनी का कसारीडीह के रहने वाले कुलेश्वर साहू से संपर्क हुआ, जिसके बाद उसने चेतन से बातचीत कम कर दिया था।
मां का ट्रांसफर होने पर अंबिकापुर चली गई थी युवती
रोशनी की मां का स्थानांतरण अंबिकापुर होने के बाद रोशनी भी वहां चली गई थी। बीते 24 दिसंबर को वो दुर्ग आई थी। चेतन को इसकी जानकारी हुई तो उसने उससे संपर्क किया और मिलने के लिए बोला। रोशनी उससे मिलना नहीं चाहती थी और उसने अपने दूसरे प्रेमी कुलेश्वर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने योजना बनाई।
Read Also- भाजपा सांसद भोजराज नाग का विवादित वीडियो हुआ वायरल, गाली-गलौज और धमकी से ठेकेदार को डराया
Murder Case in Durg: योजना के अनुसार रोशनी ने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चेतन को मिलने के लिए सिविल लाइन के पास बुलाया। वहां पर कुलेश्वर अपने कुछ साथियों के साथ पहले से ही था। चेतन को देखते ही कुलेश्वर और अन्य आरोपितों की लाठी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी।जान बचाने के लिए दूसरे घर में घुसा था चेतन
अपनी जान बचाने के लिए चेतन सिविल लाइन के एक घर की बाउंड्रीवाल के भीतर कूदकर गया। आरोपित भी उसके पीछे पीछे अंदर गए और वहां घुसकर उसे बेदम पीटा। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले तो सभी आरोपित वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद चेतन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
Read Also- खेत जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत
अस्पताल में मौत
अस्पताल में रात में करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। रात में ही पद्मनाभपुर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों की पतासाजी शुरू की और सुबह तक प्रेमिका सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में दो अन्य फरार लोगों की भी तलाश की जा रही है।




