OnePlus Buds 4 : OnePlus ने भारत में अपने नए TWS ईयरफोन्स OnePlus Buds 4 लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें मंगलवार को OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 स्मार्टफोन्स के साथ पेश किया गया। ये लेटेस्ट बड्स पुराने OnePlus Buds 3 के अपग्रेडेड वर्जन हैं, जो जनवरी 2024 में आए थे।
OnePlus Buds 4 के खास फीचर्स:
डुअल ड्राइवर्स और डुअल DAC यूनिट्स के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी
अडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट
AI ट्रांसलेशन फीचर
Steady कनेक्ट टेक्नोलॉजी
लो-लेटेंसी गेमिंग मोड
45 घंटे तक की बैटरी लाइफ (केस के साथ)
कीमत और उपलब्धता:
कीमत: ₹5,999
पहली सेल ऑफर: फ्लैट ₹500 इंस्टेंट डिस्काउंट (असरकारी कीमत ₹5,499)
कलर ऑप्शन: स्टॉर्म ग्रे और जेन ग्रीन
सेल शुरू: 12 जुलाई, दोपहर 12 बजे




