रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती के लिए परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 27 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
Read Also- ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, चालक फरार
आवेदन भरते समय यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसे सुधारने की विशेष सुविधा 28 जून से 30 जून तक निर्धारित समय के दौरान उपलब्ध रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी त्रुटियों को ठीक कर सकेंगे। आबकारी आरक्षक पदों की परीक्षा आगामी 27 जुलाई 2025 को रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया जाएगा।
Read Also- युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला, शिक्षकों ने अफसरों पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- शहर के पद चहेतों के लिए छिपाया
यह भर्ती प्रक्रिया एवं संबंधित सभी निर्देश छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त कार्यालय, रायपुर द्वारा जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन एवं परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर नियमित रूप से जांचते रहें।





