Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला, शिक्षकों ने अफसरों पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- शहर के पद चहेतों के लिए छिपाया

    युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला, शिक्षकों ने अफसरों पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- शहर के पद चहेतों के लिए छिपाया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 5, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments4 Mins Read
    युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला

    बिलासपुर। जिले में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत आयोजित काउंसलिंग में जिला प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में नियमों को दरकिनार करते हुए बड़े स्तर पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। कई ऐसे शिक्षक हैं जिनकी पोस्टिंग तो एक स्कूल में है, लेकिन उनका वेतन किसी दूसरे स्कूल से भुगतान किया जा रहा है। इसके बावजूद उनकी नामांकन अतिशेष सूची में शामिल नहीं किया गया। वहीं, एक महिला शिक्षक को स्कूल में पद न होने के बावजूद अतिशेष घोषित कर दिया गया, जबकि प्राचार्य ने लिखित रूप में स्पष्ट किया था कि स्कूल में अतिशेष पद नहीं है।

    Read Also-  ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, चालक फरार

    शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जताई कड़ी नाराजगी
    जिले के कुल 755 शिक्षकों को अतिशेष घोषित किया गया, लेकिन पूरी रात मनमाने तरीके से नामों में फेरबदल होता रहा। काउंसलिंग के दौरान शहर एवं आसपास के रिक्त पदों को छुपा दिया गया, जिससे शिक्षकों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। करीब 150 से अधिक शिक्षकों ने सूची पर आपत्ति दर्ज कराई है, जबकि 50 से ज्यादा शिक्षकों ने लिखित असहमति देते हुए काउंसलिंग में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। शिक्षकों का आरोप है कि नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया, विषयों के बंधन को खत्म करने के सरकारी आदेश को नजरअंदाज किया गया और प्राथमिक तथा मिडिल स्कूलों में युक्तियुक्तकरण नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया।

    Read Also-  हाई कोर्ट ने खारिज की अनुकम्पा नियुक्ति की याचिका, रजिस्ट्रार जनरल को बनाया था प्रमुख पक्षकार…

    विषयों के गलत वर्गीकरण और पदों की मनमानी सूची
    शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जूनियर शिक्षकों को सीनियर बताकर उन्हें सूची से बाहर किया गया, जबकि कई योग्य शिक्षकों को जानबूझकर अतिशेष घोषित कर दिया गया। विषयों का भी गड़बड़झाला हुआ, जैसे विज्ञान विषय के शिक्षकों को कला और वाणिज्य के शिक्षकों को विज्ञान सूची में डाला गया। मस्तूरी विकासखंड के कुछ प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों की जानकारी बिना किसी मापदंड के दी गई। उदाहरण स्वरूप, मानिकचौरी प्राथमिक स्कूल में जहां छात्र संख्या 318 है और तीन सहायक शिक्षक कार्यरत हैं, वहां रिक्त पद नहीं बताया गया, जबकि छोटे छात्र संख्या वाले स्कूल में रिक्त पद दिखाकर काउंसलिंग में भरा गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा: 16 जिलों में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया हुई पूर्ण, 4500 से अधिक अतिशेष शिक्षकों को मिली नई पदस्थापना

    प्रशासन का दावा, लेकिन शिक्षकों का आरोप
    जिला प्रशासन ने काउंसलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है। उनका कहना है कि काउंसिलिंग स्थल पर प्रोजेक्टर के जरिए शिक्षकों के नाम और रिक्त पदों की सूची दिखाई गई। शिक्षक मंच से पदों का चयन करते और तत्परता से तीन दिनों के भीतर नवीन पदस्थापन स्थल पर ज्वॉइन करने के लिए बाध्य थे। साथ ही, समय पर ज्वॉइन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

    हालांकि, शिक्षक नेता बताते हैं कि सूची में मंगलवार रात को अचानक कई नाम काटे गए और नए नाम जोड़े गए। प्रत्येक काउंसलिंग चरण से पूर्व रिक्त पदों की सूची साझा नहीं की गई, केवल काउंसलिंग के दिन ही स्थल पर चस्पा कर दी गई और व्हाट्सऐप के जरिए सूचना दी गई। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात रखा गया था।

    Read Also-  पुलिस की निगरानी में बड़ी चूक: हथकड़ी खोलकर भागा आरोपी, प्रधान आरक्षक समेत पांच सस्पेंड

    रिटायरमेंट के निकट पहुंचे शिक्षकों को भी नहीं मिली राहत
    युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में 2025-26 में सेवानिवृत्त होने वाले 19 शिक्षकों को भी अतिशेष घोषित कर दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया गया। इनमें 11 सहायक शिक्षक, एक प्रधान पाठक और 7 व्याख्याता शामिल हैं। शिक्षकों ने इस व्यवहार को बेहद कठोर और अन्यायपूर्ण बताया है।

    Read Also-  रील के लिए युवक ने चलती ट्रेन के सामने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

    शिक्षक साझा मंच करेगा कोर्ट का रुख
    शिक्षक साझा मंच के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने आरोप लगाया है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ है और शिक्षकों की आपत्तियों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी और अफसरों ने मनमाने तरीके से अतिशेष सूची बनाई। शिक्षकों से चर्चा के बाद इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने की योजना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.