Online Fraud: बिलासपुर ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बहुत बढ़ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में मोबाइल में आने वाले ओटीपी को पूछकर रुपये की धोखाधड़ी की जाती है। ऐसा ही एक मामला शहर में भी सामने आया है। जहां पर पानीपत में रहने वाले व्यवसायी के खाते सें ओटीपी पूछकर 17 लाख की धोखाधड़ी हुई। बैंक मैनेजर के शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
Online Fraud: बता दें, मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है। सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी सरकण्डा ब्रांच के मैनेजर सत्यजीत कुमार ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। बैंक मैनेजर ने बताया कि गोड़पारा में रहने वाली संध्या मिश्रा ने पानीपत में रहने वाले व्यवसायी राजेश्वर सिंह के मोबाइल पर आए ओटीपी को पूछकर 17 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ कर ली है। व्यवसायी की शिकायत पर खाते को होल्ड कराया गया।
Read Also- पति को अप्राकृतिक SEX की लत, थाने पहुंची महिला FIR दर्ज
Online Fraud: इसके बाद न्यायालय के आदेश पर बैंक की ओर से खाते की रकम को व्यवसायी के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी गलती से रुपये वापस महिला के खाते में आ गया। इसकी जानकारी होते ही महिला और उसके साथी गोड़पारा निवासी प्रियांशु मिश्रा उम्र 21 वर्ष और कोटा के पड़ावपारा में रहने वाले नीतेश साहू उम्र 20 वर्ष ने बैंक खाते से 13 लाख 70 हजार निकालकर आपस में बांट लिया।
मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित महिला ओर उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला और उसके साथियों के कब्जे से 7 लाख 20 हजार रुपये जब्त किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।




