इस हफ्ते ओटीटी पर कई शानदार सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से लेकर काजोल की ‘द ट्रायल सीजन 2’ तक, वीकएंड पर मनोरंजन का तड़का लगने को तैयार है।
बैड्स ऑफ बॉलीवुड
आर्यन खान की पहली निर्देशकीय सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज बॉलीवुड की चकाचौंध और इसके पीछे की कहानियों को दर्शाती है।
द ट्रायल सीजन 2
काजोल की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ‘द ट्रायल’ का दूसरा सीजन 19 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। काजोल के साथ शिबा चड्ढा और जिशु सेनगुप्ता नजर आएंगे। नयनिका सेनगुप्ता इस बार बड़े कानूनी संघर्ष और साजिशों से जूझती दिखेंगी।
डाकुआं दा मुंडा 3
पंजाबी फिल्म ‘डकुआं दा मुंडा 3’ 19 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी। देव खरौद और जपजी खैरा अभिनीत यह फिल्म एक लेखक की आत्मकथा पर आधारित है, जो नशे से जूझते युवा की संघर्षपूर्ण कहानी दिखाती है।
हॉन्टेड होटल
हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड होटल’ 19 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। क्रिस्टिना रिची और फिन वुल्फहार्ड मां-बेटे की भूमिका में हैं। यह कहानी एक पुराने होटल के भूत-प्रेत और रहस्यों पर आधारित है।
हाउस मेट्स
19 सितंबर को जी5 पर ‘हाउस मेट्स’ रिलीज होगी। अपारशक्ति खुराना और रिद्धि डोगरा अभिनीत यह फिल्म एक नवविवाहित जोड़े की कहानी है, जो नए घर में अजीब घटनाओं और पड़ोसियों की चालों से जूझता है।




