पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में शिकायत दर्ज की है। PCB ने आरोप लगाया है कि अर्शदीप ने 21 सितंबर 2025 को एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले के बाद दर्शकों की ओर ‘आपत्तिजनक’ इशारे किए। यह दावा पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी की एक रिपोर्ट में किया गया।
PCB ने अपनी शिकायत में कहा कि अर्शदीप का व्यवहार ICC के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करता है और इससे खेल की गरिमा को ठेस पहुंची है। बोर्ड ने अर्शदीप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एक अन्य मैदानी विवाद में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था। दोनों पर 30% जुर्माना लगाया गया था, जिसे BCCI और PCB ने चुनौती दी थी।




