नई दिल्ली। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना की आक्रामकता का करारा जवाब दिया है। बलूच विद्रोहियों ने 50 और बंधकों की हत्या कर दी है।
इससे पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने 190 यात्रियों को बचाते हुए 30 आतंकियों को मार गिराया है। बलूच विद्रोहियों ने मंगलवार को ट्रेन को हाईजैक कर लिया था।
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, 2 साल पहले हुआ था प्रमोशन
जारी है मुठभेड़
अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। 9 डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी बलूच विद्रोहियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया था। ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।




