नई दिल्ली। जीएसटी की नई दरों की घोषणा के बाद रेल मंत्रालय ने रेल नीर की कीमतों में कमी की है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि अब एक लीटर की बोतल 15 रुपए की जगह 14 रुपए और आधा लीटर की बोतल 10 रुपए की जगह 9 रुपए में मिलेगी।
रेल मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी में कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी दरों में बदलाव की घोषणा की थी। इसके तहत 12 फीसदी और 28 फीसदी के स्लैब को खत्म कर अब 5 फीसदी और 18 फीसदी कर दरें लागू की गई हैं।




