Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Passport Verification Rule: पासपोर्ट बनाने में अब नहीं होगी झंझट, पुलिस वेरिफिकेशन में हुआ बड़ा बदलाव…जानिए अब कैसी होगी प्रक्रिया?

    Passport Verification Rule: पासपोर्ट बनाने में अब नहीं होगी झंझट, पुलिस वेरिफिकेशन में हुआ बड़ा बदलाव…जानिए अब कैसी होगी प्रक्रिया?

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Passport Verification Rule

    Passport Verification Rule:  पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अब जिले में और भी सरल और त्वरित हो गई है। जिले के 31 थानों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रणाली से जोड़ दिया गया है, जिससे पासपोर्ट आवेदन की जांच प्रक्रिया में लगने वाला समय कम हो गया है। इस कदम से पासपोर्ट आवेदकों को बड़ी राहत मिलेगी, जो पहले वेरिफिकेशन के लिए 10 से 15 दिनों का इंतजार करते थे। नई प्रणाली से पासपोर्ट आवेदन सीधे पासपोर्ट ऑफिस से संबंधित थाने तक पहुंचेगा। थाना अधिकारी इसे जांचने के बाद तुरंत पासपोर्ट ऑफिस को वापस भेजेंगे। यह पूरी प्रक्रिया अब डिजिटल हो गई है, जिससे समय की बचत होगी और आवेदन की स्थिति के बारे में जल्द जानकारी मिल सकेगी।

    थानों को मिले टेबलेट
    Passport Verification Rule:  रायपुर जिले के 31 थानों को पुलिस हेडक्वार्टर से ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए टेबलेट दिए गए हैं। सिविल लाइन, देवेंद्र नगर और विधानसभा थाने में पहले से ही ऑनलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध थी।

    Read Also-  भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, अब 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकेंगे भारतीय, देखें पूरी लिस्ट…

    डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम
    यह पहल ’डिजिटल इंडिया’ अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक सुलभ और त्वरित बनाना है। इसमें पारदर्शिता भी बढ़ी है। अब आवेदक ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं और देरी से बच सकते हैं।

    पुलिस को प्रशिक्षण
    Passport Verification Rule:  रायपुर पुलिस ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए हैं, जिसमें पुलिस अधिकारियों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रणाली का उपयोग सिखाया गया है।

    प्रक्रिया में बदलाव
    पहले पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदक को थाने में व्यक्तिगत रूप से जाकर सभी दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। इसके बाद पुलिस अधिकारी दस्तावेजों की जांच करके अपनी रिपोर्ट तैयार करते थे, जिसमें 10 से 15 दिनों का समय लग जाता था।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल ने संभाला पदभार, रमेन डेका ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

    यह है नियम
    Passport Verification Rule:  पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक को पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, मार्कशीट, पैन कार्ड, बैंक या डाकघर का पासबुक, शस्त्र अधिनियम के तहत जारी लाइसेंस, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी द्वारा सेवा फोटो पहचान पत्र या रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अधीन जारी जन्म प्रमाण पत्र में कोई तीन प्रमुख पहचान देना अनिवार्य है। इसका आवेदन ऑनलाइन या फिर पासपोर्ट सेवा केंद्र के जरिए जमा करने पर इसकी जांच की जाती है।

    सभी दस्तावेज सही होने पर पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर पासपोर्ट जारी किया जाता है। बता दें कि सामान्य पासपोर्ट के लिए 1500 और अर्जेंट के लिए 3500 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। तत्काल पासपोर्ट सारी दस्तावेजी खानापूर्ति होते ही 3 से 5 दिन में बनता है। वहीं, सामान्य पासपोर्ट की प्रक्रिया में 40 दिन लगते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    passport passport police verification passport police verification documents passport police verification process passport verification police verification for passport
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.