Bilaspur News: बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में नदारद रहने वाले पटवारी पर निलंबन की गाज गिरी है। एसडीएम पियूष तिवारी ने पटवारी विकास जायसवाल को निलंबित कर दिया है।
Read Also- लोन वर्राटू अभियान का जबरदस्त असर, 3 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Bilaspur News: जानकारी के अनुसार, पटवारी महिलाने को शनिवार को कोनी स्थित मतगणना स्थल पर सहायक रिटर्निंग अफसर के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया था। उन्हें मतगणना कार्यों में सहायता के लिए सुबह 8 बजे तक उपस्थित रहने का आदेश दिया गया था। लेकिन, निर्धारित समय पर वे मौके पर नहीं पहुंचे और अनुपस्थिति की कोई सूचना भी संबंधित अधिकारी को नहीं दी।
Read Also- छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी भागों में रात का पारा दो डिग्री बढ़ा, दुर्ग रहा सबसे गर्म
Bilaspur News: उनकी इस लापरवाही के कारण मतगणना के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई, जिसके चलते एसडीएम ने उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बिलासपुर तहसील की कानूनगो शाखा निर्धारित किया गया है।




