रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के राजकीय विमान से छत्तीसगढ़ आगमन और प्रदेशकी राजनितिक हलचल बढ़ गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि गृहमंत्री को पहले कानून व्यवस्था बनाई रखनी चाहिए।
दीपक बैज ने कहा कोई भी बाबा छत्तीसगढ़ आएं, कांग्रेस को आपत्ति नहीं है। लेकिन बाबा को जहाज से लाने का ठेका क्या सरकार ने ले रखा है? वे उन्हें पलकों में बैठाएं, कंधों में बैठाए या सिर में बैठा लें… लेकिन कोई भी बाबा छत्तीसगढ़ की फिजा को अशांत ना करें.
डिप्टी सीएम शर्मा ने कही थी ये बात
डिप्टी सीएम शर्मा ने बाबा बागेश्वर के मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा “कुछ बातें चर्चा में है, ऊट-पटांग बात करने वालों को यह समझना होगा, कि जब इतनी बड़ी श्रद्धा का केंद्र पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी हैं, तो वे जब आना चाहेंगे छत्तीसगढ़, तो हम अपने कंधों पर बैठाकर लाएंगे, अपनी पलकों पर बैठाकर लाएंगे।”




