Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के निरंतर एनकाउंटरों के चलते माओवादियों ने शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया है। माओवादी पार्टी के केंद्रीय प्रतिनिधि अभय ने एक तेलुगू भाषी प्रेस नोट में कहा है कि वे छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में हिंसा रोकने के लिए तैयार हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया की अपील की है।
Read Also- सुपेला अंडर ब्रिज पर ऑयल से भरा टैंकर पलटा: फायर ब्रिगेड ने फोम स्प्रे से लीकेज को किया कंट्रोल, बड़ी दुर्घटना टली
Chhattisgarh Naxal News: माओवादियों ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार शांति वार्ता का प्रस्ताव रखती है, तो वे युद्धविराम की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से एक दिन पहले आया है, जिससे इसकी राजनीतिक और सुरक्षा रणनीतिक महत्ता बढ़ गई है।
Read Also- महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बनाया आरोपी, FIR दर्ज
Chhattisgarh Naxal News: अब सबकी नजर सरकार के रुख पर टिकी है। क्या केंद्र और राज्य सरकारें इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेंगी, या इसे नक्सलियों की कमजोरी मानकर ऑपरेशन तेज कर दिया जाएगा? पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते उनका यह कदम देखा जा रहा है।




