Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने किया देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम का लोकार्पण

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने किया देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम का लोकार्पण

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 1, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने किया देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम का लोकार्पण

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण किया। यह संग्रहालय उन आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति दी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा की।

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि, आदिवासी समाज भारत की आत्मा है, और वीर नारायण सिंह जैसे महान बलिदानियों की गाथाएँ नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगी।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि यह संग्रहालय नवा रायपुर के सेक्टर-24 में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह देश का पहला पूर्णत: डिजिटल संग्रहालय है, जिसमें अत्याधुनिक वीएफएक्स, प्रोजेक्शन सिस्टम, डिजिटल स्क्रीन और मोबाइल क्यूआर स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे दर्शक हर कथा को तकनीक के माध्यम से अनुभव कर सकेंगे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया नए विधानसभा भवन का लोकार्पण

    संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी विद्रोहों- हल्बा, सरगुजा, परलकोट, तारापुर, लिंगागिरी, भूमकाल और सोनाखान विद्रोह की जीवंत झलक दिखाई जाएगी। इन संघर्षों को 14 सेक्टरों में विभाजित कर प्रस्तुत किया गया है ताकि आगंतुक इतिहास की हर परत को महसूस कर सकें।

    परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह का भव्य स्मारक, भगवान बिरसा मुंडा और शहीद गैंदसिंह की मूर्तियाँ, ट्राइबल आर्ट से सजा फर्श और सरगुजा के कलाकारों की नक्काशीदार पैनलें आकर्षण का केंद्र बनी हैं। साथ ही, 1400 वर्ष पुराने साल, महुआ और साजा वृक्षों की प्रतिकृतियों पर 14 विद्रोहों की डिजिटल कहानियाँ उकेरी गई हैं। संग्रहालय में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएँ तथा एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस और योजनाएँ जैसे पीएम जनमन व प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर हैं।

    देखें वीडियो

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    pm modi in nava raipur pm modi in naya raipur cg pm modi in raipur pm modi in raipur news pm modi road show in raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.