नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। यह दौरा कई मायनों में खास है। इस दौरान वे विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी दो साल पहले भड़की हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर का भी दौरा करेंगे।
पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में होने वाले इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट’ शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में उन्होंने निवेशकों से पूर्वोत्तर की क्षमता का दोहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की खूबसूरत संस्कृति का राजदूत बनकर उन्हें गर्व महसूस होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि मिजोरम के बांस उत्पाद, जैविक अदरक, हल्दी और केले जैसी चीजें देशभर में प्रसिद्ध हैं और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से यहां के किसानों और कारीगरों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जीवन और व्यापार को आसान बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री ने हाल ही में घोषित नए जीएसटी सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कई उत्पादों पर कर कम होंगे और आम परिवारों का जीवन आसान बनेगा।
पूर्वोत्तर में बड़े पैमाने पर निवेश और विकास परियोजनाओं का रास्ता खोलने के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है।




