Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पुलिस की हैवानियत: पढ़ाई का झांसा देकर दो बच्चियों से 6 महीने तक कराई बंधुआ मजदूरी, क्वार्टर में रखा बंधक बनाकर पीटा और झाड़ू-पोछा करवाया

    पुलिस की हैवानियत: पढ़ाई का झांसा देकर दो बच्चियों से 6 महीने तक कराई बंधुआ मजदूरी, क्वार्टर में रखा बंधक बनाकर पीटा और झाड़ू-पोछा करवाया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 21, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    पढ़ाई का झांसा देकर दो बच्चियों से 6 महीने तक कराई बंधुआ मजदूरी, क्वार्टर में रखा बंधक बनाकर पीटा और झाड़ू-पोछा करवाया

    बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग बच्चियों से कथित रूप से पुलिसकर्मियों द्वारा बंधुआ मजदूरी कराई गई और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यह दोनों बच्चियां जशपुर जिले की रहने वाली हैं, जिनकी उम्र 13 और 16 वर्ष बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों को पढ़ाई कराने के बहाने छह महीने पहले उनके कथित रिश्तेदार, पुलिसकर्मी सुधीर कुजूर और अरुण लकड़ा सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा स्थित पुलिस क्वार्टर लेकर आए थे। वहां उन्हें जबरन बंधक बनाकर रखा गया और झाड़ू-पोंछा, बर्तन साफ करने जैसे घरेलू कामों में लगा दिया गया। बच्चियों के अनुसार, उनसे मारपीट की जाती थी और डांट-फटकार कर डराया-धमकाया जाता था।

    Read Also-  कांग्रेस का आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन: चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी के विरोध में रणनीति तय, नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

    रविवार की रात भागकर पहुंची मोबाइल दुकान
    रविवार की रात किसी तरह दोनों बच्चियां वहां से भाग निकलीं और तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान इलाके की एक मोबाइल दुकान पर पहुंचीं। बच्चियों को डरी-सहमी हालत में देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। पूछताछ करने पर उन्होंने आपबीती बताई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    सखी सेंटर में सुरक्षित, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी कर रही जांच
    पुलिस ने दोनों बच्चियों को सुरक्षा के मद्देनजर सखी सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष उनका बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल बच्चियों के परिजनों को बुलाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल, ‘माय डीड’ ऑनलाइन सिस्टम 10 जुलाई से पूरे राज्य में लागू

    चाइल्ड ट्रैफिकिंग की आशंका
    स्थानीय युवकों ने इस घटना को चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जोड़कर देखा है। उनका कहना है कि जशपुर में इस तरह के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है और बच्चियों को बहला-फुसलाकर मजदूरी करवाने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    आरोपी पुलिसकर्मी ने किया आरोपों से इनकार
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी अरुण लकड़ा मौके पर पहुंचा और सफाई देते हुए कहा कि वह बच्चियों को उनके पिता की अनुमति से पढ़ाई के लिए लाया था और ओपन एग्जाम दिलाने की योजना थी। उसने मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों से इनकार किया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news hindi bilaspur news live bilaspur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.