Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    July 24, 2026

    रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून
    • रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई
    • रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय
    • एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं
    • BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 25, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    Kondagaon Crime News
    Kondagaon Crime News

    Kondagaon Crime News: कोंडागांव पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह का मुख्य आरोपी साजेन्द्र बघेल है, जो कोंडागांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम, दो कारें और नौ मोबाइल फोन सहित कुल 37.38 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। साजेन्द्र बघेल पूर्व में भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर चुका है।

    Read Also-  गांजा तस्करी का मामला: पुलिस को मिली कामयाबी, हाईवे पर पकड़ा गया 102 किलो गांजा

    पूरे मामले का ब्यौरा
    Kondagaon Crime News:  23 मार्च को एक प्रार्थिया ने कोंडागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मार्च को दोपहर 2:30 बजे चार व्यक्ति एक इनोवा कार (CG 10 BM 3041) में उसके दुकान के पास पहुंचे। आरोपियों ने उसके पति अजय मानिकपुरी को कब्जे में लेकर जबरन घर में घुसकर आलमारी से 5 लाख रुपये नगद और घर में लगे कैमरे का DVR लूट लिया। इसके अलावा, उन्होंने वहां काम कर रहे पुष्कर ठाकुर का मोबाइल भी छीन लिया।

    Read Also-  महापौर मीनल चौबे ने बूढ़ातालाब चौपाटी का लिया जायजा, कहा- ऐतिहासिक धरोहर का व्यवसायीकरण नहीं होने देंगे

    Kondagaon Crime News:  इस घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धाराएं 309(4), 127(2), 332(ग) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और अन्य अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने इनोवा कार की लोकेशन रायपुर में ट्रेस की, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल के कहने पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

    • सुरेन्द्र कुमार कुर्रे (29 वर्ष) – निवासी मराकोना, थाना सरगांव, जिला मुगेली
    • लेखराम सिन्हा (39 वर्ष) – निवासी ग्राम पोस्ट बजन पुरी, जिला कांकेर
    • प्रभदीप सिंह (30 वर्ष) – निवासी बिरगांव, रायपुर
    • प्रियांक शर्मा (22 वर्ष) – निवासी हिमालियन हाईट्स, रायपुर
    • साजेन्द्र बघेल (29 वर्ष) – निवासी ग्राम बम्हनी, कोंडागांव
    Read Also-  RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन के लिए 31 मार्च तक कर सकते है आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,38,000 रुपये लूट की रकम, 1 इनोवा कार, 1 XUV 300 कार और 9 मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों के पास से जब्त सामग्रियों की कुल कीमत 37 लाख 38 हजार रुपये है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    kondagaon breaking news kondagaon crime news kondagaon latest news kondagaon news kondagaon news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.