Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

    September 5, 2026

    झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल

    September 5, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    • साय मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय
    • विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन
    • दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी
    • 36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
    • लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पुलिस ने अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 4, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    पुलिस ने अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

    रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार स्थित एक मकान में दबिश देकर पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 412 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पंजाब के कुख्यात ड्रग सप्लायर लवजीत सिंह उर्फ बंटी सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    पाकिस्तान से रायपुर तक फैला नेटवर्क
    पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन की सप्लाई पंजाब होते हुए रायपुर तक पहुंचाई जा रही है। इस इनपुट के आधार पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच एएसपी संदीप मित्तल के नेतृत्व में इस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 100 यूनिट तक ही मिलेगा लाभ

    जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी लवजीत सिंह पाकिस्तान से सीधे हेरोइन मंगवाता था और भारत में अपने नेटवर्क के ज़रिए उसे वितरित करता था। आरोपी हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए विदेशी मोबाइल नंबरों से इंटरनेट कॉलिंग, वीडियो व लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से ग्राहकों तक हेरोइन पहुंचाते थे। पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट्स का प्रयोग किया जा रहा था ताकि जांच एजेंसियों को चकमा दिया जा सके।

    3 अगस्त को की गई दबिश
    विशेष टीम ने 3 अगस्त को कमल विहार सेक्टर-4 स्थित एक मकान पर छापा मारा, जहां से लवजीत सिंह, सुवित श्रीवास्तव और अश्वन चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन तीनों ने नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर अन्य 6 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका

    • लवजीत सिंह उर्फ बंटी – निवासी गुरदासपुर, पंजाब; पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर।
    • सुवित श्रीवास्तव – रायपुर में स्थानीय नेटवर्क का संचालनकर्ता; मकान को सप्लाई हब बनाया था।
    • अश्वन चंद्रवंशी – कमल विहार स्थित मकान में सहयोगी।
    • अन्य आरोपी – लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला, राजविंदर सिंह उर्फ राजू।


    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल को फिर से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, अब 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

    एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
    पुलिस ने आरोपियों के पास से 412.87 ग्राम हेरोइन, कई मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार (CG 04 QH 7491), तौल मशीन, हेरोइन सेवन में उपयोगी सामग्री, एटीएम कार्ड और चेकबुक सहित कई सबूत बरामद किए हैं। थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

    प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन और अंतरराष्ट्रीय संपर्क उजागर हुए हैं। लवजीत सिंह द्वारा वर्चुअल इंटरनेशनल नंबरों के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभावित हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur crime news raipur news raipur news cg raipur news crime raipur news in hindi raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.