KHABARWAAD RAIPUR. लोकसभा चुनाव को लेकर रायपुर पुलिस एक्शन मोड पर हैं। शहर में शांतिपूर्ण मतदान कराने और अपराधों की रोकथाम के लिए 258 से ज्यादा गुंडा-बदमाशों को संबंधित थानों में हाजिर कर परेड लगाई। रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुंडा-बदमाशों, चाकुबाजों समेत अपराधिक तत्वों को थाना में बुलाकर समझाइश दी गई है।
शहर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने और सुरक्षा-शांति व्यवस्था के मद्देनजर रायपुर एसएसपी की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गुंडा-बदमाशों की क्लास लगा दी। शरह के अलग-अलग थानों से संबंधित 258 गुंडा-बदमाशों को थानों में तलब किया गया।
बदमाशों को तलब कर उनकी परेड़ ली गई। साथ ही उनको समझाया गया कि सभी अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। थाना प्रभारियों ने चेतावनी देते हुए कहा की जब भी उन्हें थाना की ओर से उपस्थित होने कहा जाता है, तो वे फौरन थाना पहुंच जाये।
130 अपराधियों पर कार्रवाई
इस दौरान 12 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट,पांच आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और 113 अपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।




