रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध जुआ-सट्टा ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं नगदी, कार, मोबाइल समेत 35 से अधिक सामान जब्त किया है।
फार्म हाउस में चल रहा था जुए का खेल
28 दिसंबर को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना मुजगहन क्षेत्र के एक फार्म हाउस में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। ड्रोन से निगरानी करने पर हंसी-खुशी फार्म हाउस में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाते लोग पाए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से 16 जुआरी गिरफ्तार किए गए। 2,12,600 रुपये नगद, 02 चारपहिया वाहन, 08 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन, ताशपत्ती कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 31 लाख रुपये बताई गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

खेत में चल रहा था जुए का खेल
वहीं थाना आरंग पुलिस को सूचना मिली कि, ग्राम भानसोज के खेत में जुआ खेला रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड की और मौके से 10 जुआरी गिरफ्तार, 1,71,290 रुपये नगद, 07 दोपहिया वाहन, ताशपत्ती जब्त की गई। कुल जप्ती की कीमत करीब 4.72 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस की सख्त चेतावनी
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आम नागरिकों से अपील कर रही है कि, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।




