Raipur Crime News: रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव मतदान के बीच 11 फरवरी को हुई दिनदहाड़े डकैती की घटना को पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने नागपुर के दो अंतर्राज्यीय बदमाशों और एक महिला समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट के 59.50 लाख रुपये नगद, सोने के आभूषण और घटना में इस्तेमाल की गई दो कार जब्त की गई हैं। यह जानकारी रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने दी। साथ ही आईजी ने जांच टीम को 30,000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।
Read Also- Mahakumbh 2025: राज्यपाल और कैबिनेट के साथ महाकुंभ पहुंचे सीएम साय, त्रिवेणी संग में लगाई पवित्र डुबकी
डकैती की साजिश: महिला निकली मास्टरमाइंड
Raipur Crime News: इस डकैती की मास्टरमाइंड प्रार्थी की बहन नेहा त्रिपाठी थी, जो डीएसपी की बेटी और राजनांदगांव निवासी है। उसने अपने मित्र और बीएसएफ के रिटायर्ड सूबेदार मेजर ए. सोम शेखर के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी। ए. सोम शेखर, जो बीएसएफ से 2011 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए थे, जमीन दलाली और एनजीओ से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार, नेहा त्रिपाठी ने अपने परिवार के बारे में यह जानकारी ए. सोम शेखर को दी थी। इसके बाद सोम शेखर ने अपने साथी देवलाल वर्मा और कमलेश वर्मा के साथ मिलकर अन्य अपराधियों को इस डकैती में शामिल किया। योजना के मुताबिक, देवलाल और कमलेश ने अजय ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, शाहिद पठान, पिंटू सारवान, मनुराज मौर्य को इस अपराध में शामिल किया।
Read Also- राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में रफ्तार का कहर,पिकअप ने कई लोगों को रौंदा, ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
डकैती की वारदात का तरीका
Raipur Crime News: 11 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे के आसपास, प्रार्थी मनोहरण वेलू अपनी बहनों के साथ घर में था, जब चार नकाबपोश पुरुष और एक महिला वर्दी पहनकर घर में घुसे। आरोपियों ने पिस्टल की नोक पर प्रार्थी और उसकी बहनों को बंधक बना लिया और लूटपाट की। आरोपी महिला ने सोने की चेन और नकद राशि लूटी, जबकि पुरुष आरोपियों ने घर के अंदर से कुल 65,25,000 रुपये नकद, तीन सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लूट लिए। आरोपियों ने प्रार्थी और उसकी बहनों को पिस्टल दिखाकर धमकाया और इंजेक्शन लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया।
Read Also- बागी नेताओं की खैर नहीं, कांग्रेस ने एल्डरमैन समेत चार नेताओं चार को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, बीजेपी ने भी लिस्ट की जारी
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुलासा
डकैती की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इससे आरोपियों की पहचान की गई और उनका पीछा करते हुए पुलिस ने राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, नागपुर, बलौदाबाजार और रायपुर में छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- अजय ठाकुर (38) – दुर्ग निवासी
- राहुल त्रिपाठी (43) – गोरखपुर (उ.प्र.) निवासी
- नेहा त्रिपाठी (41) – गोरखपुर (उ.प्र.) निवासी
- देवलाल वर्मा (45) – रायपुर निवासी
- पुरूषोत्तम देवांगन (33) – बलौदाबाजार निवासी
- ए. सोम शेखर (56) – रायपुर निवासी
- शाहिद पठान (36) – नागपुर, महाराष्ट्र निवासी
- पिंटू सारवान (23) – बेमेतरा निवासी
- मनुराज मौर्य (31) – बिलासपुर निवासी
- कमलेश वर्मा (31) – रायपुर निवासी




