Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तोमर बंधुओं के करीबियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा: रातभर चली छापेमारी में करोड़ों की नकदी, कीमती जेवरात और 150 से अधिक रजिस्ट्री पेपर जब्त

    तोमर बंधुओं के करीबियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा: रातभर चली छापेमारी में करोड़ों की नकदी, कीमती जेवरात और 150 से अधिक रजिस्ट्री पेपर जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 12, 2025 Uncategorized No Comments3 Mins Read
    तोमर बंधुओं के करीबियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
    तोमर बंधुओं के करीबियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

    रायपुर। हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इस बीच पुलिस ने मंगलवार रात को उनके करीबी दो कारोबारियों रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।

    रात 8 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई बुधवार सुबह 7 बजे तक चली। इस दौरान रविंदर सिंह के भाठागांव स्थित घर से 150 से अधिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्री दस्तावेज, साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना, 10 लाख रुपये की चांदी, 8 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक, चेक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए। पुलिस ने जब्त की गई संपत्ति की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी है।

    Read Also-  रायपुर कोर्ट ने दुष्कर्म के दो मामलों में सुनाई 20-20 साल की सजा

    पुलिस को आशंका है कि ये दस्तावेज और जेवर उन कर्जदारों के हैं, जिन्होंने तोमर बंधुओं से ऊंचे ब्याज पर पैसा लिया था। बाद में ब्लैकमेल कर तोमर भाइयों ने उनकी संपत्तियों के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे।

    रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह, दोनों ही तोमर बंधुओं के बेहद करीबी माने जाते हैं। पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर दोनों के घरों की तलाशी ली। पूछताछ में रविंदर सिंह ने बताया कि उसके पास पेट्रोल पंप और फैक्ट्री है, और सभी संपत्तियां उसने अपनी कमाई से खरीदी हैं। उसका तोमर भाइयों के कारोबार से कोई संबंध नहीं है। वहीं, ऋषभ सिंह के घर से ज्यादा कुछ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को संदेह है कि उसे छापे की भनक पहले ही लग गई थी, इसीलिए उसने जेवर और दस्तावेज हटा दिए।||

    Read Also-  पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी की दिनदहाड़े हत्या, CCTV फुटेज से खुला राज

    इससे पहले 3 जून को पुलिस ने तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित घर पर छापा मारा था, जहां से 35.10 लाख रुपये नकद, 734 ग्राम सोने के आभूषण, 125 ग्राम चांदी, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा गाड़ियां जब्त की गई थीं। इसके अलावा 120 से ज्यादा इकरारनामा दस्तावेज, 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक और 17 रजिस्ट्री के कागजात भी बरामद हुए थे।

    फरार तोमर बंधुओं के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अब तक 12 से ज्यादा लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें सूदखोरी और गाड़ियों के लेनदेन से जुड़े मामले प्रमुख हैं।

    Read Also-  साय कैबिनेट की बैठक 18 जून को, इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

    रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि तोमर बंधुओं की तलाश जारी है। उनके सहयोगियों के घरों से जो संपत्ति जब्त की गई है, यदि सही दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं, तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news raipur news raipur news cg raipur news hindi raipur news latest raipur news live raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Сравнение 20 лучших брокеров Форекс Список и отзывы 2024 г

    Экономический календарь: все события TradingView

    telegram adult chat Join 60+ Best Adult Groups Now ✓➔

    छत्तीसगढ़ जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई, गुटखा व्यापारी पर 317 करोड़ का लगाया जुर्माना

    रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

    पैसों के विवाद में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, खुद को भी किया घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.