Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    September 7, 2026

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    September 7, 2026

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    • UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर
    • भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब
    • ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश
    • वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…
    • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
    • नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी पर मचा सियासी घमासान! कांग्रेस का ऐलान, 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद, होगी आर्थिक नाकेबंदी

    चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी पर मचा सियासी घमासान! कांग्रेस का ऐलान, 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद, होगी आर्थिक नाकेबंदी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 19, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी पर मचा सियासी घमासान! कांग्रेस का ऐलान

    रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में घमासान मच गया है। इस घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा आंदोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया है। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में चक्काजाम और आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।

    बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, विधानसभा में पेड़ कटाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया था। इसी से ध्यान भटकाने के लिए सुबह 6 बजे मेरे निवास पर छापा मारा गया। पहले भी रेड पड़ी थी, लेकिन इस बार मैं विधानसभा पहुंचने में सफल रहा। फिर मुझे विधानसभा में सूचना मिली कि मेरे बेटे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। 10 मार्च के बाद बिना किसी नोटिस के यह कार्रवाई हुई है, जो पूरी तरह अवैधानिक है। कांग्रेस इसके खिलाफ डटकर खड़ी है।

    Read Also-  CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: स्काई वॉक बना फिजूलखर्ची की मिसाल, बिजली विभाग और कौशल विकास योजनाओं में भी भारी खामियां उजागर

    भूपेश बघेल ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, यह सब बीजेपी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। सतनामी समाज के नेता देवेंद्र यादव को फंसाया गया, आदिवासी नेता कवासी लखमा को जेल भेजा गया और अब मेरे बेटे को निशाना बनाया गया, जो राजनीति में भी नहीं है। कांग्रेस नेताओं पर चुन-चुन कर कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरी ओर अदानी को पूरा छत्तीसगढ़ सौंपा जा रहा है।”

    एक पेड़ माँ के नाम, बाकी सब बाप के नाम
    पूर्व सीएम ने आगे कहा, पेड़ कटाई का कांग्रेस ने विरोध किया, लेकिन जवाब में बदले की कार्रवाई हो रही है। विधानसभा में नारा गूंजा – ‘एक पेड़ माँ के नाम, बाकी सब बाप के नाम’। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे प्रदेश की लड़ाई है।

    Read Also-  फर्जी नियुक्ति पत्रों का खेल! 14 युवाओं से 4.5 करोड़ की ठगी, दुर्ग में दर्ज हुई एफआईआर

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा सरकार अब पूरी तरह जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक जल, जंगल और जमीन की लूट जारी है। लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। महादेव सट्टा एप मामले में कांग्रेस को बदनाम किया गया, लेकिन आज तक असली आरोपियों – सौरभ और रवि – को गिरफ़्तार नहीं किया गया। उल्टा अब नया एप भी शुरू हो चुका है।

    कांग्रेस डरने वाली नहीं
    दीपक बैज ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, केवल आरोप लगाकर सत्ता में आए, लेकिन कुछ नहीं बदला। स्कूल बंद हो गए, शराब दुकानें खुल गईं। यूपीएससी की तैयारी की जगह नया ‘जशपुर मॉडल’ आ गया, जहां वॉकी-टॉकी से चिटिंग करवाई जा रही है। मोदी की गारंटी भी झूठी साबित हुई।

    Read Also-  दर्दनाक हादसा: NH-30 पर बेकाबू कार पुल से टकराई, पल भर में बनी आग का गोला, चार युवक जिंदा जले

    बैज ने दो टूक कहा कि, हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस डबल इंजन की सरकार के खिलाफ हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार है। आज की बैठक में तय किया गया है कि 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में चक्काजाम और आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। यह लड़ाई सड़कों से सदन तक जारी रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news chhattisgarh political updates chhattisgarh politics news political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.