Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    September 5, 2026

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    September 5, 2026

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा: 20 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा: 20 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 5, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    20 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होगी शामिल

    अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को अंबिकापुर के दौरे पर रहेंगी। वे भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी क्रम में अंबिकापुर में 19 और 20 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान में भव्य दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

    तैयारियों की समीक्षा बैठक
    कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नवा रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव बी.एस. राजपूत, अपर संचालक संजय गौड़, नोडल अधिकारी गायत्री नेताम समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सरगुजा संभाग के सभी जिलों के सहायक आयुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

    Read Also-  रातभर चला रेस्क्यू मिशन: क्षतिग्रस्त बोगी हटते ही पटरी पर लौटी ट्रेनों की रफ्तार

    पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखाने के निर्देश
    मंत्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह आयोजन प्रदेश की जनजातीय परंपराओं, कला, संस्कृति, नृत्य और संगीत की समृद्ध झलक प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और उत्साह के साथ तैयारी में जुटें।

    प्रधानमंत्री का आह्वान
    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जमुई (बिहार) में आयोजित कार्यक्रम में 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का आह्वान किया था। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट का भी अनावरण किया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg breaking news cg hindi news cg news cg news in hindi cg news live cg news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.