Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 67 साल की हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: पीएम मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दी बधाई, उत्तराखंड को देंगी खास तोहफा

    67 साल की हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: पीएम मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दी बधाई, उत्तराखंड को देंगी खास तोहफा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 20, 2025Updated:June 20, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read
    President Draupadi Murmu Birthday
    President Draupadi Murmu Birthday

    President Draupadi Murmu Birthday: देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 67 वर्ष की हो गई हैं। उनका जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं और देहरादून में राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में जन्मदिन मना रही हैं।

    देश भर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

    Read Also-    शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप और आसिम मुनीर के लंच पर कसा तंज, कही ये बात

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा
    President Draupadi Murmu Birthday: “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आशा और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने हमेशा समाज के गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त करने का कार्य किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि वह इसी प्रकार राष्ट्र सेवा करती रहें।”

    Warmest birthday wishes to Rashtrapati Ji. Her life and leadership continue to inspire crores of people across the country. Her unwavering commitment to public service, social justice and inclusive development are a beacon of hope and strength for everyone. She has always worked…

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2025

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा,
    “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उनकी दूरदृष्टि, बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति समर्पण देश को सदैव सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे ले जाता रहेगा। हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।”

    On behalf of the Indian National Congress, we extend our warm birthday wishes to the Hon’ble President of India, Smt. Droupadi Murmu ji.

    May her wisdom and unwavering dedication to the nation’s progress, welfare, and justice continue to lead the country on the path of truth and…

    — Mallikarjun Kharge (@kharge) June 20, 2025

    उत्तराखंड प्रवास के दौरान मिलेंगी कई सौगातें
    President Draupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा 21 जून तक चलेगा। इस दौरान वह राज्य में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और उद्घाटन करेंगी। आज अपने जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत भगवान जगन्नाथ के दर्शन से की थी।

    उनकी यात्रा के दौरान एक अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला भी रखी जाएगी, जो कि 132 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। यह पार्क न केवल देहरादून के लिए एक नई पहचान बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए एक आधुनिक और हरित स्थल भी प्रदान करेगा।

    Read Also-    1 जुलाई से बदल जाएंगे बैंकिंग नियम: ATM, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और लेनदेन पर बढ़ेगा चार्ज

    योग दिवस में लेंगी भाग
    President Draupadi Murmu Birthday: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।

    सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम
    |राष्ट्रपति की उपस्थिति को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे शहर में धारा 163 लागू की गई है। उल्लेखनीय है कि उनके पिछले दौरे के समय एक चोरी की घटना से हड़कंप मच गया था। इस बार पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    draupadi murmu news droupadi murmu birthday president draupadi murmu president draupadi murmu birthday president droupadi murmu
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.