नई दिल्ली। नेपाल में सोशल मीडिया बैन और सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen-Z प्रदर्शनकारियों के सड़कों पर उतरने के बाद सरकार को झुकना पड़ा। पहले गृह मंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दिया और अब प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
केपी शर्मा ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। अपने इस्तीफे की घोषणा से पहले उन्होंने जारी लेटर में लिखा कि वे स्थिति का आकलन करने और सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन बैठक से पहले ही इस्तीफा दे दिया गया।




