नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रविवार रात हुई भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। यह हादसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न के दौरान हुआ, जब हजारों प्रशंसक टीम को देखने स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़े।
एनआईटी रायपुर द्वारा प्लास्टिक इंडस्ट्री विजिट और एक्सपर्ट लेक्चर का किया गया आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, “बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।”
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 11 लोगों की जान चली गई है, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
RCB परेड में मचा हड़कंप: ‘लाखों लोग आए थे’ बोले डीके शिवकुमार, BJP ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
मुख्यमंत्री ने कहा, “आरसीबी की जीत के बाद स्टेडियम के पास जश्न मनाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। यह एक बहुत ही दर्दनाक त्रासदी है जिसने जीत की खुशी को मातम में बदल दिया है।”
सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि पहले ही सुरक्षा कारणों से टीम की विजय परेड की अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए, जिससे यह अनहोनी घट गई।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में संयम बरतें और भीड़-भाड़ वाली जगहों में सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, “मैं जनता से अपील करता हूं कि प्यार और स्नेह के उत्साह में भी जीवन की कीमत न भूलें।”
घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, और प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।




