Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    September 8, 2026

    मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

    September 8, 2026

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    • लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    • सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD
    • वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जम्मू में PM मोदी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस ने सेना से मांगे थे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

    जम्मू में PM मोदी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस ने सेना से मांगे थे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 28, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Prime Minister Modi statement
    Prime Minister Modi statement

    Prime Minister Modi statement:  जम्मू की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने आज पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया और कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की ही रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। नया भारत घर में घुसकर मारता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले सीमा पार से गोलियां चलती थीं, लेकिन अब पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से दिया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते, लोग लोग अमन-शांति और विकास चाहते हैं।

    Read Also-  ISRO में करनी है नौकरी तो न गंवाएं ये मौका, निकली कई पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

    कांग्रेस बोलती है पाक की भाषा
    Prime Minister Modi statement:   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। उन्होंने कहा कि आज 28 सितंबर है, साल 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी… भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है… आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में आ रहे बदलाव से कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी वाले भड़के हुए हैं। इन्हें विकास पसंद नहीं, ये लोग दावे कर रहे हैं कि उनकी सरकार बनी, तो फिर से पुराना सिस्टम लागू करेंगे। उन्होंने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को संविधान विरोधी पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्होंने संविधान की आत्मा का गला घोंटा है।

    Read Also-  तिरुपति लड्डू विवाद मामले की होगी जांच, आंध्र प्रदेश सरकार ने SIT का किया गठन

    जम्मू की जनता को हक नहीं मिला
    Prime Minister Modi statement:   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहीं जम्मू कईं-कईं पीढ़ियों से यहां रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था। इन तीनों दलों ने लोगों को इस हक से वंचित किया था। आज की कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं तो कांग्रेस को अच्छा लगता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    indian prime minister pm modi delivers the national statement prime minister prime minister narendra modi prime minister of india
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.