मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार वजह बनी है उनकी स्टाइलिश और बेहद खास डायमंड रिंग, जिसमें छुपा है उनका प्यार—अपने पति निक जोनस के लिए।
इंस्टा पोस्ट में दिखा ‘निक के लिए प्यार’
हाल ही में प्रियंका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं। हालांकि फोकस सिर्फ मां-बेटी के बॉन्ड पर नहीं रहा, बल्कि फैंस की नजरें प्रियंका की अंगूठी पर जाकर टिक गईं।
इस खास डायमंड रिंग में ‘P’ और ‘N’ (Priyanka और Nick) के पहले अक्षरों को डायमंड हार्ट से जोड़कर बेहद खूबसूरत अंदाज में डिज़ाइन किया गया था।
यूजर्स को याद आई राधिका मर्चेंट की रिंग
प्रियंका की इस कस्टमाइज्ड रिंग ने फैंस को अंबानी परिवार की नई बहू राधिका मर्चेंट की शादी की अंगूठी की याद दिला दी। राधिका की रिंग में भी ‘R’ और ‘A’ (Radhika और Anant) के अक्षर डायमंड हार्ट से जुड़े थे।
प्यार और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
दोनों की रिंग्स न सिर्फ डिजाइन में एक जैसी थीं, बल्कि ये दोनों ही अपने-अपने जीवनसाथी के लिए प्रेम का प्रतीक बन गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन अंगूठियों को “लव इन डायमंड फॉर्म” कहकर तारीफ कर रहे हैं।




