Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    September 8, 2026

    मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

    September 8, 2026

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    • लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    • सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD
    • वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » फिलस्तीन ही नहीं बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ भी खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, संसद में ऐसे दिया समर्थन

    फिलस्तीन ही नहीं बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ भी खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, संसद में ऐसे दिया समर्थन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 17, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Priyanka Gandhi support Bangladesh hindu christain
    Priyanka Gandhi support Bangladesh hindu christain

    Priyanka Gandhi Latest News: फिलिस्तीन के बाद अब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ भी खड़ी हुई हैं। प्रियंका गांधी संसद में एक बैग लेकर पहुंची जिस पर लिखा है “बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो”। कांग्रेस सांसद ने इस बैग के साथ एक बड़ा मैसेज दिया है। इससे पहले 16 दिसंबर को वो संसद में फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए Palestine लिखा हुआ बैग पहन कर पहुंची थी।

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्षी सांसद आज संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी के हाथों में बैग हैं और सभी के हाथों में पोस्टर हैं। प्रियंका गांंधी भी इस प्रदर्शन में शामिल रहीं। इस दौरान विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। बांग्लादेश सरकार होश में आओ के नारे लगाए गए, अल्पसंख्यकों को इंसाफ देने के नारे लगाए गए।

    Read Also-  ‘फिलिस्तीन’ लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी, मच गया बवाल

    प्रियंका ने हिंसा को लेकर लगातार उठाई आवाज
    Priyanka Gandhi Latest News: प्रियंका गांधी लगातार बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हिंसा को लेकर आवाज उठाती रही हैं। हाल ही में इस्कॉन मंदिर के पुजारी की गिरफ्तारी को लेकर भी उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था, बांग्लादेश में इस्कॉन टेंपल के संत की गिरफ्तारी और अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा, मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए और बांग्लादेश सरकार के समक्ष अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मुद्दा मजबूती से उठाया जाए।

    प्रियंका गांधी ने शुरू किया ट्रेंड
    प्रियंका गांधी ने एक नया ट्रेंड शुरू किया है। वो 16 दिसंबर को फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए Palestine लिखा हुआ बैग पहन कर संसद में पहुंचीं और उन्होंने बड़ा संदेश देने की कोशिश की। साथ ही उनके बैग पर एक सफेद रंग का कबूतर भी बना था जोकि शांति का संकेत देता है। हालांकि, आज अपने इस ट्रेंड को बरकरार रखते हुए प्रियंका गांधी बांग्लादेश को समर्थन करते हुए बैग लेकर पहुंचीं और संदेश देने का काम किया।

    Read Also-  अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता, भाई और मां निशा सिंघानिया तीनों गिरफ्तार

    बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा
    Priyanka Gandhi Latest News: बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से लगातार अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उन पर अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साथ ही मंदिरों में तोड़-फोड़ और लोगों के घरों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट होने के बाद से ही देश में अल्पसंख्यकों पर हमला किया जा रहा है।

    साथ ही हाल ही में इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को भी राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही देश में हिंदुओं में आक्रोश है। भारत सरकार लगातार बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर आवाज उठा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    priyanka gandhi priyanka gandhi news priyanka gandhi speech priyanka gandhi vadra rahul gandhi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.