Khabarwaad Bhilai: भिलाई में एक प्रोफेसर ने प्यार में नाकाम रहने पर खुदकुशी कर ली है. पूरी घटना भिलाई के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
भिलाई में स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर मनीष शर्मा ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है. दो पन्नों के इस सुसाइड नोट में प्रोफेसर ने लिखा है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं. मैं जानता हूं कि तुम्हारा दूसरों लड़कों के साथ संबंध है. लेकिन फिर भी मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं. लेकिन तुमने मना कर दिया. इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं.
Read also: टावर में लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका
रविवार की सुबह फांसी लगाकर दी जान
मनीष ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी. शनिवार की रात को उसने परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाना खाया. रविवार की सुबह जब परिवार के सदस्य मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे तो उसने इस दौरान खुदकुशी कर ली. मॉर्निंग वॉक से जब उसके चाचा लौटे तो देखा की मनीष की लाश कमरे में पड़ी है. उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.




