भोपाल। एमपी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी में भितरघातियों और स्लीपर सेल पर पूरा फोकस रखा… ऐसे में अब कांग्रेस की तैयारियों को लेकर एमपी का सियासी पारा चढ़ गया है… कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस इब्जर्वर्स को स्लीपर सेल की सूची सौंपी जाएगी…
राहुल गांधी के ‘लंगड़े घोड़े’ वाले बयान पर सियासत गरमाई, MLA अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता बताया बीमार घोड़े, दीपक बैज ने किया पलटवार, बोले- बीजेपी के सभी नेता गधे…
बीजेपी में शामिल कई कांग्रेस नेताओं के समर्थक आज भी संगठन में हैं… राहुल गांधी ने भी कहा है कि कई नेता बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं… ऐसे नेताओ पर कार्रवाई होना चाहिए… कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए… लेकिन उनके समर्थकों को कांग्रेस में पद दिए गए हैं… यही नेता पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं… हम ऐसे नेताओं की सूची आब्जर्वर दे देंगे… और बताएंगे कि बीजेपी के लिए काम करने वाले हैं… तो कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि, कांग्रेस को किसने रोका है… जो कह रहे हैं वो सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग हैं… यह देखें कि जनता से जुड़ा कौन नेता है… जन समस्याओं को उठाने वाला नेता कौन है… जमीन से जुड़ा नेता कौन है, इस ओर भी कांग्रेस देखे…
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, जस्टिस वर्मा पर महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी




