रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल लाने वाली कु. आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन’ नाराजगी जताई हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर से छल किया है। क्या मैं डिज़र्व नही करता? सरकार मुझे 5 वर्षो से लूप-लाइन में रखी है।
बता दे कि पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिये निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया।




