रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में कोतरारोड़ पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी गई मोटरसाइकिल और एलईडी टीवी बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, गुढियारी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना 9 जून की है जब प्रार्थी राजकुमार भगत, निवासी सीतापुर (खैरपुर), थाना कोतरारोड़, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूजा-पाठ करने वाले उपेन्द्र पाठक बाबा, जो अपने घर को बंद कर परिवार सहित बिहार के छपरा स्थित मूल निवास में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, उनके घर में चोरी हो गई है।
ईरान-इजरायल तनाव के बीच PM मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत, भारत ने शांति की अपील की
शिकायत के आधार पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 253/2025, धारा 331(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही अर्जुन भगत को सीतापुर से पकड़ा।
पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि उसने अपने दो साथियों विजय यादव और रमन पटेल के साथ मिलकर 8 जून की शाम को उपेन्द्र पाठक के बंद घर की रेकी की थी। रात में लोहे के सरिये से ताला तोड़कर विजय यादव ने घर में प्रवेश किया। घर में नकद या कीमती आभूषण न मिलने पर आरोपियों ने HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 13 O 3740) और एक LED टीवी चोरी कर ली।
पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त सरिया जब्त कर लिया है। अब मामले में धारा 3(5) बी.एन.एस. की भी वृद्धि की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।




