रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में गुढियारी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देशी मदिरा मशाला के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, आखिरी फोटो वायरल, दो साल पहले की तस्वीर, खास था मौका
जानकारी के मुताबिक आरोपी अपने मोटरसाइकिल में हरे-पीले रंग की बोरी में शराब भरकर रिंग रोड से बाजार चौक गोगांव की ओर ले जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने प्रकाश इंडस्ट्रीज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
ईरान-इजरायल तनाव के बीच PM मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत, भारत ने शांति की अपील की
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अश्वनी कुमार साहू (उम्र 48 वर्ष), निवासी गोगांव पानी टंकी के पास, थाना गुढियारी का है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह देशी मदिरा मशाला को अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा था।
शराब और मोटरसाइकिल जब्त
मौके से पुलिस ने आरोपी के पास से 48 पौवा देशी मदिरा मशाला बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 4,800 रुपये बताई गई है। इसके अलावा परिवहन में उपयोग की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये है, को भी जब्त कर लिया गया है।
इस पूरे मामले में गुढियारी थाना में अपराध क्रमांक 301/25, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।




