मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का शुक्रवार को निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर को पोलो ग्राउंड पर खेलते समय दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद कपूर और कपूर-सचदेव परिवार में शोक की लहर है। करिश्मा कपूर, उनके बच्चे और पूरा परिवार इस दुखद घड़ी में एक साथ हैं।
ईरान-इजरायल तनाव के बीच PM मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत, भारत ने शांति की अपील की
संजय कपूर की मृत्यु के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की लाइन लगी हुई है। कई थ्रोबैक फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक खास तस्वीर चर्चा में है — करिश्मा कपूर के साथ उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति की। यह तस्वीर साल 2023 की है, जब दोनों अपनी बेटी समायरा कपूर के 18वें जन्मदिन पर एकसाथ नजर आए थे। उस मौके पर संजय की मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव और बच्चे भी मौजूद थे।
पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा मंडराया, ईरान में इजरायली हमले से 104 की मौत, IRGC प्रमुख की कड़ी चेतावनी
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी। यह शादी उस वक्त बॉलीवुड और बिजनेस जगत की बड़ी खबर बनी थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक सका और साल 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद भी दोनों बच्चों की परवरिश में बराबर की भागीदारी निभाते रहे।
तलाक के बाद संजय कपूर ने मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से शादी की। संजय का पेशा बिजनेस था लेकिन उन्हें पोलो खेलने का बेहद शौक था। वह अकसर पोलो मैचों में हिस्सा लेते रहते थे और यह खेल उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया था। दुर्भाग्यवश, यही खेल उनके जीवन का अंतिम क्षण भी साबित हुआ।
उनकी मृत्यु से ठीक पहले, संजय कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर दुख जताया था। हालांकि वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं रहते थे।
संजय कपूर की असमय मृत्यु से उनके परिवार, दोस्तों और जानने वालों में गहरा शोक है। करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा जैसे परिवार के सदस्य करिश्मा और बच्चों को इस कठिन समय में संभालने में जुटे हुए हैं।




