Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से श्रम और सृजन के सम्मान के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम संकल्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प समारोह : बुजुर्गों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

    September 17, 2026

    विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से श्रम और सृजन के सम्मान के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम संकल्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सेवा संकल्प समारोह : बुजुर्गों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद
    • विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की Ease of Doing Business Act की समीक्षा
    • नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों की बैठक, EVM मैनेजमेंट सिस्टम और बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में राजस्व रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, 33 जिलों तक लागू होगी वसुंधरा परियोजना
    • आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन विषय पर एक-दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
    • श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लिवर सिरोसिस से जूझ रहीं एक्ट्रेस सना मकबूल, जानें कैसे फिट इंसान भी बन सकता है इस जानलेवा बीमारी का शिकार

    लिवर सिरोसिस से जूझ रहीं एक्ट्रेस सना मकबूल, जानें कैसे फिट इंसान भी बन सकता है इस जानलेवा बीमारी का शिकार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025 स्वास्थ्य No Comments3 Mins Read

    मुंबई। टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। सना को लिवर सिरोसिस डाइग्नॉज हुआ है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह काफी समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से पीड़ित थीं, लेकिन अब यह बीमारी लिवर सिरोसिस में तब्दील हो गई है। उनका कहना है कि उनका इम्यून सिस्टम उनके लिवर पर आक्रामक तरीके से हमला कर रहा है।

    पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा मंडराया, ईरान में इजरायली हमले से 104 की मौत, IRGC प्रमुख की कड़ी चेतावनी

    सना का मामला एक चेतावनी है कि कैसे एक फिट और हेल्दी दिखने वाला व्यक्ति भी लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी की चपेट में आ सकता है। आम धारणा है कि लिवर सिरोसिस सिर्फ शराब के अत्यधिक सेवन से होता है, लेकिन इसके कई अन्य कारण भी होते हैं, जिनमें से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस एक दुर्लभ लेकिन महत्वपूर्ण कारण है।

    मिडिल ईस्ट तनाव से सोना हुआ महंगा, दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा भाव

    क्या है लिवर सिरोसिस?

    लिवर सिरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर के ऊतक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और उनकी जगह स्कार टिशू (घाव जैसे ऊतक) बन जाते हैं। इससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज़ेस के अनुसार, सिरोसिस के कारणों में शराब, वायरल हेपेटाइटिस (बी और सी), नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज़ और ऑटोइम्यून रोग शामिल हैं।

    शुरुआती लक्षण

    सिरोसिस की पहचान शुरुआती चरण में मुश्किल होती है क्योंकि इसके लक्षण बहुत सामान्य होते हैं। इनमें थकान, कमजोरी, भूख में कमी, मतली और स्किन में खुजली शामिल हैं। जैसे-जैसे स्थिति गंभीर होती है, व्यक्ति को भ्रम, सोचने में कठिनाई, नींद की समस्या और याददाश्त में गिरावट जैसे न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं।

    क्यों होती है यह बीमारी?

    लिवर सिरोसिस कई कारणों से हो सकती है। लंबे समय तक अत्यधिक शराब सेवन इसका एक प्रमुख कारण है। वहीं नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज़ मोटापा, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में आम है। इसके अलावा, हेपेटाइटिस बी और सी वायरस, तथा कुछ ऑटोइम्यून रोग भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं।

    इलाज और बचाव

    लिवर सिरोसिस पूरी तरह ठीक नहीं होती, लेकिन समय पर पहचान और इलाज से इसे रोका या धीमा किया जा सकता है। अंतिम स्टेज पर लिवर ट्रांसप्लांट ही विकल्प होता है। स्वस्थ जीवनशैली, समय-समय पर जांच और लिवर की देखभाल इसके जोखिम को कम कर सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    स्वाइन फ्लू के 38 एक्टिव केस, कोरोना के 2 मरीज मिले; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

    अम्बेडकर अस्पताल का नया कीर्तिमान, 20 दिनों में 9 और दो महीने में 13 जटिल लोबेक्टॉमी सर्जरी सफल

    ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    मानसून में बढ़ा स्टमक फ्लू का खतरा, NCDC ने जारी किया अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.