दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसी बीच ग्राम रामपुर में एक नाले के किनारे तीन ग्रामीण और बकरियां फंस गईं, जिनका सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
I Love You कहना सेक्शुअल हरासमेंट नहीं है… जानिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्यों दी ये टिप्पणी?
जानकारी मिलते ही दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र स्थित ग्राम सुरजीडीह नाले में SDRF की टीम मौके पर पहुंची। दुर्ग कंट्रोल रूम को ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू अभियान के वक्त एक महिला और दो पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही तीन बकरियों को भी बचाया गया। सभी को कुम्हारी के आश्रय स्थल पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया।
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन SDRF और प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के पास न जाएं और आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें।




