Raipur Breaking News: राजधानी के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती की लाश मिली। युवती की उम्र करीब 25-26 साल की है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
Raipur Breaking News: मिली जानकारी के अनुसार, होटल बेबीलोन इन के कमरा नंबर 416 में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। युवती की पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है, जिसके नाम से सरस्वती नगर थाना में गुम इंसान दर्ज था।
Read Also- छत्तीसगढ़ में 5वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 2215 पदों पर निकली होमगार्ड्स की भर्ती, 10 अगस्त तक भरे जाएंगे फॉर्म
Raipur Breaking News: बताया जा रहा है कि युवती के ब्वॉयफ्रेंड विशाल की लाश बीती रात उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मिली। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
रायपुर पुलिस ने बताया कि होटल बेबीलोन इन में एक युवती और उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की लाश मिली है। युवती कल से लापता थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।




