रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां रविवार रात एक युवक की चाकू मरकर हत्या कर गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। एक सीसीटीवी फुटेज भी निकलकर सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है। वारदात के समय पूरे इलाके की बंद लाइट थी। आशंका है कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के तहत चाकूबाजी की है। चाकूबाजी में दो युवक जिसमे से आदित्य कुर्रे की मौत गई, जबकि अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अभय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।




