Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आबकारी विभाग की नई पॉलिसी: दो साल के लिए मिलेगा अहाता ठेका, पुराना ठेका खत्म

    आबकारी विभाग की नई पॉलिसी: दो साल के लिए मिलेगा अहाता ठेका, पुराना ठेका खत्म

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 3, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    New policy of Excise Department
    New policy of Excise Department

    New policy of Excise Department: आबकारी विभाग की नई पॉलिसी के तहत शासकीय शराब दुकानों के पास खोले गए अहातों का ठेका 31 मार्च को समाप्त हो गया है। अब, विभाग ने इस पॉलिसी में आंशिक संशोधन करते हुए ठेके की अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष कर दिया है। नए ठेकों की अवधि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2027 तक होगी।

    इस क्रम में विभाग ने ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए हैं, जिनके लिए आवेदन 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे। अहाता ठेका उसी को मिलेगा, जो आवेदन में सबसे अधिक बोली लगाएगा। पिछले वर्ष रायपुर जिले में पहली बार अहाता पाने के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई थी, जिसके परिणामस्वरूप ठेके विभाग द्वारा निर्धारित राशि से दोगुना से चार गुना अधिक पर गए थे। इस कारण 51 ठेकेदारों को अहाता सरेंडर करने के चलते ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

    Read Also-    नाबालिग लड़की से तेलंगाना में दुष्कर्म की कोशिश, भाजपा नेता ने किया बैड टच, पुलिस ने हिरासत में लिया

    New policy of Excise Department:  रायपुर जिले में कुल 61 अहाते ठेके पर दिए गए थे, जिनमें से 29 को ठेकेदारों ने नहीं चलाया। कई ठेकेदार बिना विभाग को सूचित किए ही फरार हो गए, जबकि अन्य ने सूचना देने के बावजूद अनुबंध के अनुसार लाइसेंस फीस जमा नहीं की। नियमों का पालन न करने के कारण विभाग ने इन 51 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया है।

    अहातों के लिए तीन बार टेंडर निकाले गए थे, जिनमें एक मई 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए ठेका दिया गया। पहले टेंडर में 56 अहातों के लिए आवेदन मंगाए गए थे, जिनमें से एक को छोड़कर सभी का टेंडर खुला। पहले टेंडर में अहातों की बोली 25 लाख से लेकर 94 लाख रुपए तक गई थी।

    Read Also-    छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जायेगा 

    New policy of Excise Department:  विभाग का राजस्व टारगेट 20 करोड़ रुपए था, लेकिन ठेकेदारों के सरेंडर करने और फीस न जमा करने के कारण अब तक केवल लगभग 12 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कि लक्ष्य से लगभग 8 करोड़ रुपए कम है। विभाग अब पॉलिसी के नियम के तहत ठेकेदारों से 8 करोड़ रुपए की वसूली करेगा, जो अनुबंध तोड़ने वाले ठेकेदारों से भू-राजस्व की भांति की जाएगी।

    उपायुक्त रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि नया ठेका 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गया है और इसके लिए आवेदन 11 अप्रैल तक मंगाए गए हैं। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को ठेका मिलेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.