रायपुर। 30 मई 2024
पंजीयन विभाग पर अब विजिलेंस सेल की कड़ी नजर रहेगी क्या सेल 1 करोड़ से लेकर 5 करोड़ तक के पंजीयन की निगरानी करेगा। यह केवल आने वाले दिनों में होने वाले नहीं, बल्कि बीते समय में भी हुए बड़े पंजीयनों को देखने का काम करेगा।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा पंजीयन शुल्क में गड़बड़ी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किए जाने की बात कई बार आती थी इस लिहाज से विजिलेंस सेल एक करोड़ या 5 करोड़ को देखने का काम करेगी, यही नहीं पिछले समय भी जो बड़ी रजिस्ट्री हुई है सेल उसकी भी निगरानी करेगा सेल यह सुनिश्चित करेगा की पंजीयन के मामले में कोई बड़ी गड़बड़ी न हो।
कांग्रेस की तुलना में होगी ज्यादा भर्तियां –
वित्त मंत्री चौधरी ने नौकरियों को लेकर कहा कांग्रेस की तुलना में भाजपा की सरकार में ज्यादा भर्तियां होगी सभी विभाग अपने-अपने तरीके से इन प्रक्रियाओं पर आगे बढ़ेंगे।।




