Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में ई-रिक्शा चालक बेलगाम, पुलिस के एक्शन से हड़कंप

    रायपुर में ई-रिक्शा चालक बेलगाम, पुलिस के एक्शन से हड़कंप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 30, 2024Updated:August 30, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    Raipur Police Action: शहर की व्यस्त सड़कों पर कहीं भी ई-रिक्शा खड़ी करने वाले चालकों पर पुलिस सख्त हो गई है। मालवीय रोड में एक ही दिन में तीन ई-रिक्शा ड्राइवरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी ई-रिक्शा को भी जब्त किया गया है। चालकों पर सीधे एफआईआर करने का ऑटो चालकों ने विरोध भी किया है।

    Read Also : डिप्टी CM अरुण साव ने नई दिल्ली में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से की मुलाकात : छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

    यातायात विभाग ने एक ही दिन में ऐसे 300 से ज्यादा ऑटो वालों से जुर्माना वसूल किया है। गोलबाजार थाने से मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर राहुल खिलाड़ी, राजेश यादव और रमाकांत साहू ने अपनी-अपनी ई-रिक्शा को थाने के आगे मालवीय रोड पर खड़ी कर ट्रैफिक जाम कर दिया था। पुलिस वालों की समझाइश के बाद भी वे रिक्शा नहीं हटा रहे थे।

    इसलिए उनकी ई-रिक्शा को जब्त कर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ट्रैफिक विभाग के अफसरों का कहना है कि शहर में अधिकतर जगहों पर ई रिक्शा और सवारी ऑटो वाले लापरवाही से गाड़ी चला रहे हैं।

    नो पार्किंग में ऑटो खड़ी रखी जा रही है। व्यस्त बाजारों में कई देर तक ई-रिक्शा खड़ी रखने पर ट्रैफिक जाम हो रहा था। इस वजह से पुलिस वालों ने अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। शहर में बढ़ते ई रिक्शा की वजह से कई सड़कों पर जाम लग रहा है। डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह ने बताया कि सभी ऑटो वालों से कहा गया है कि वे शहर के भीतर यातायात नियमों का पालन करें।

    Read Also : स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत, आज मृतका के परिजनों की होगी जांच

    गाड़ी में दस्तावेज पूरे रखे। अभियान के दौरान कई ऑटो वाले ऐसे भी मिले जिन्होंने दस्तावेज पूरे करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। ऐसे ऑटो वालों से कहा गया है कि दो महीने के भीतर दस्तावेज पूरे कर लें। लगातार जांच के बाद फिर से ऐसे ऑटो वाले मिले तो उन पर कार्रवाई सख्त की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki khas khabar big news chhattigarh chhattigarh crime chhattigarh news news raipur Raipur police action
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.