रायपुर। शहर में संचालित स्पा सेंटर्स की गतिविधियों पर नियंत्रण और निगरानी के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने रविवार को एक व्यापक अभियान चलाया।
दिवंगत सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा हटाए जाने का मामला, अमित जोगी ने जाहिर की नाराजगी, अनशन की दी चेतावनी
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत शहर के 80 से अधिक स्पा सेंटर्स पर एक साथ औचक निरीक्षण किया गया।
मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट मामला: ठेका कंपनी को कारण बताओ नोटिस
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने स्पा संचालकों से संबंधित दस्तावेज, लाइसेंस और वहां कार्यरत युवकों-युवतियों के पहचान पत्रों की गहन जांच की। इस कार्रवाई में विशेष ध्यान उन कर्मचारियों पर दिया गया, जो छत्तीसगढ़ से बाहर के हैं। पुलिस ने ऐसे कर्मचारियों के आधार कार्ड और निवास संबंधी जानकारियां एकत्र कीं।
सभी दस्तावेजों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है और उनकी सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान स्पा सेंटर्स की आड़ में हो रही अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए किया गया है। आने वाले दिनों में ऐसे और भी निरीक्षण जारी रहेंगे।




