रायपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में पत्रकारों के साथ बाउंसरों द्वारा की गई मारपीट के मामले में अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ठेका प्रदाता कंपनी “कॉल मी सर्विसेस” को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कोच्चि जहाज दुर्घटना: समुंदर में डूबने के बाद कई तटों पर फैला जहरीला रसायन, लोगों से की गई अपील
रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि यह नोटिस अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर की अनुशंसा पर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात बाउंसरों द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की गई धक्का-मुक्की और हाथापाई से अस्पताल की प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है। इस घटना का असर न केवल अस्पताल की साख पर पड़ा है, बल्कि इससे पूरे चिकित्सा महाविद्यालय की छवि भी प्रभावित हुई है।
दोस्ती, प्यार और फिर बलात्कार: इंस्टाग्राम में युवती से की फ्रेंडशिप, फिर शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि यदि कंपनी द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो अस्पताल न केवल कंपनी का ठेका रद्द करेगा, बल्कि उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में और भी कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।




